सोहराब आलम, मोतिहारी। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल मधुबन चकिया और मुफस्सिल थाना इलाकों में हुई चोरी कांड के मास्टरमाइंड शंभू शाह और उसके दो साथियों को उसके ससुराल मधुबनी घाट से गिरफ्तार कर लिया है।

भारी मात्रा में चोरी किए गए सामान बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार शंभू शाह और उसके अन्य दो साथियों धर्मेन्द्र शाह और अजय कुमार के साथ पास 2 देसी कट्टा, कारतूस, चोरी की गई महंगी-महंगी गाड़ियां, सोने चांदी के गहने जेवरात और तांबा पीतल के बर्तन बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार शंभू शाह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घरों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देता था। इसके बाद चोरी की गई महंगे-महंगे सामान को मिट्टी के अंदर छुपा देता था।

चोरी कर ससुराल में बनाया आलीशान मकान

शंभू शाह ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर ही अपने ससुराल में बड़ा आलीशान मकान बनवा लिया था। फिलहाल शंभू शाह और उसके दो साथी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, जिससे चोरी की घटनाओं और उसके अन्य साथियों का पता चल सके। पूछताछ के बाद पुलिस सभी को न्यायालय में पेश करेगी।

सदर एसडीपीओ-2 जीतेश पांडे का बयान

घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-2 जीतेश पांडे ने बताया कि, कई थाना इलाकों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने वाला संगठित चोर गिरोह का मास्टरमाइंड शंभू शाह और उसके दो साथी को हथियार और चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के लोग देसी कट्टा हथियार लेकर महंगी-महंगी गाड़ियों और घर में रखे गहनों की चोरी कर उसे मिट्टी के अंदर गाड़कर छुपा देते थे। मामले के दब जाने के बाद वह गहनों व चोरी के समानों को मिट्टी से बाहर निकालकर दुकानदारों को बेचने का काम करते थे।

ये भी पढ़ें- बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रह्मपूजा के दौरान पेड़ की डाल गिरने से 2 बच्चों की मौत, 8 घायल