Bengal Bypoll Results 2026 Live: देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। इनमें पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट हैं। चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम (Nandigram Bypoll Result) और रेजीनगर (Rejinagar Bypoll Result) पर भी चुनाव परिणाम आएंगे। बंगाल उपचुनाव में भी सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) का जलवा कायम दिख रहा है। दोनों सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। हालांकि उससे पहले ही परिणाम तय हो गया है। बीजेपी की आंधी में ममता-कांग्रेस गठबंधन दूर उड़ते हुए दिख रहा है। नंदीग्राम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 50 हजार वोटों से आगे है। जबकि मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी 23 हजार वोटों से आगे चल रहा है। जबकि अभी मात्र 5 राउंड की गिनती हुई है। 10 राउंड की गिनती बची हुई है।
नंदीग्राम विधानसभा सीट (Nandigram Bypoll Result)
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भाजपा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह सीट सीएम शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी है। इस सीट पर बीजेपी ने हंसी रानी रथ (HASI RANI RATH) को टिकट दिया है। हंसी रानी रथ फिलहाल 50 हजार से अधिक वोटों से लीड बनाए हुए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान (MILAN PRADHAN) को अभी तक मात्र 13 हजार वोट मिले हैं।

रेजीनगर विधानसभा सीट (Rejinagar Bypoll Result)
रेजीनगर विधानसभा सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता और मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर ने छोड़ी है। इस सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुस्लिम बहुल सीट होने के बावजूद इस सीट पर बीजेपी जीत की ओर बढ़ती हुई दिख रही है। बीजेपी प्रत्याशी शंकरावह सरकार (SHANKHARAVH SARKAR) 23 हजार वोट से लीड बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आज़ाद चल रहे हैं। गुलाम नबी आज़ाद को अबतक 12 हजार वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल काफी (ABDULLAHIL KAFI) तीसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की नंदीग्राम सीट की है। यहां TMC प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया था। इस उम्मीदवार को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए जमानत मिल गई। अब इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

पुडुचेरी के थट्टनचावडी में NDA के अशोक आनंद जीते
पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर NDA समर्थित AINRC के अशोक आनंद ने 13,358 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस के ई. विनायगम को 4,876 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। थट्टांचावडी सीट ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस यानी AINRC के संस्थापक और मुख्यमंत्री एन रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में रंगासामी थट्टनचावडी और मंगलम सीट से जीते थे। उन्होंने थट्टनचावडी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी ने यहां से अशोक आनंद को कैंडिडेट बनाया था। थट्टनचावडी में रंगासामी 1991 से लगातार जीतते रहे हैं।

नगांव (Nagaon) लोकसभा सीट पर बीजेपी की एकतरफा बढ़त
असम के नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट भई आज आएगा। नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा के देवाशीष शर्मा 81 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। देवाशीष सरमा को 2 लाख 11 हजार से अधिक वोट मिल चुके हैं। जबकि AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल 1.30 लाख वोटों के साथ दूसरे स्थान हैं। जबकि कांग्रेस के शिवमणि बोरा 35,000 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

