West Bengal Falta Assembly Seat Voting Live: पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा सीट पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। 285 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग ने इस बार बूथों पर दोगुनी सुरक्षा कर दी है। पहले जहां हर बूथ पर 4 जवान तैनात होते थे। इस बार आठ जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

चुनाव आयोग (election Commission) के आदेश पर हो रहे फलता के इस अहम दोबारा चुनाव में 2.36 लाख से ज़्यादा वोटर वोट डालने के हकदार हैं। जिनमें 1.15 लाख महिलाएं शामिल हैं।

फालता विधानसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का गढ़ गढ़ माना जाता है। हालांकि मतदान से 48 घटे पहले अचानक टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया। अब यहां मुकाबला बीजेपी के देबांग्शु पांडा और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा इस सीट से CPI-M के शंभुनाथ कुर्मी, निर्दलीय दीप हाटी और चंद्रकांत राय उम्मीदवार हैं।

जहांगीर ही रहेंगे टीएमसी उम्मीदवार, उन्हीं को वोट पड़ेंगे

फालता में नॉमिनेशन और नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, जहांगीर खान ने भले ही अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी हो, लेकिन आधिकारिक तौर पर चुनाव से नाम वापस लेना संभव नहीं है। ऐसे में वे अब भी TMC के उम्मीदवार कहलाएंगे। पार्टी दूसरे उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं ला सकती।

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगभग 35 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात करने का फैसला किया है। सुरक्षा बलों की तैनाती पिछले मतदान की तुलना में करीब दोगुनी कर दी है। इसके अलावा किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैयार रखी गई हैं।

फलता सीट पर चुनाव से जुड़ी

  • सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।
  • वोटिंग के दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
  • फलता के 285 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है।
  • फलता के एक मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग से पहले मॉक पोल किया जा रहा है।

‘चिकन नेक’ पर सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन, बांग्लादेश अब क्या करेगा?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m