Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 मई 2026) की खबरों में पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी (Melody Toffee) गिफ्ट दी; नॉर्वे के अखबार ने पीएम मोदी को ‘सपेरे’ के रूप में दिखाया; चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे; पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की अगले महीने होगी मुलाकात; बंगाल में मुस्लिम आरक्षण खत्म प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी
इटली दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट दी। प्रधानमंत्री मोदी ये स्पेशल गिफ्ट भारत से लेकर इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए लेकर पहुंचे थे। पीएम मोदी ने मेलोनी को जैसे ही ये स्पथल गिफ्ट दिया, वह काफी खुश हो गईं। मेलोनी ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर इसका खुलासा किया है। वीडियो में भी देख सकते हैं कि मोदी से स्पेशल गिफ्ट पाकर मेलोनी काफी खुश दुख रहीं है।

2. नॉर्वे के अखबार ने पीएम मोदी को ‘सपेरे’ के रूप में दिखाया
पीएम नरेंद्र मोदी नॉर्वे दौरे के दौरान महिला पत्रकार हेले लिंग (Helle Lyng) के सवाल पर पीएम मोदी के जवाब न देने पर बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ है कि नॉर्वे के एक अखबार ने पीएम मोदी पर विवािदत कार्टून छापकर माहौल को और भी गरमा दिया है। नॉर्वे के सबसे बड़े और प्रभावशाली अखबारों में से एक आफ्टेनपोस्टेन (Aftenposten) ने पीएम मोदी को ‘सपेरे’ के रूप में नस्लभेदी कार्टून छापा है। प्रभावशाली अखबार में इस तरह की नस्लभेदी कार्टून छपने पर बवाल मच गया है। इसके लिए अखबार की जमकर आलोचना की जा रही है। नॉर्वे के अखबार पर भारत को लेकर पश्चिमी दुनिया की विकृत सोच रखने के आरोप लग रहे हैं।

3. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत का दौरा कर सकते हैं। सबकुछ ठीक रहा तो शी जिनपिंग सितंबर महीने भारत आ सकते हैं। चीनी राष्ट्रपति 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 (BRICS Summit 2026) में शामिल होंगे। जिनपिंग करीब 7 साल बाद पहली बार भारत आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों ने नई दिल्ली को इसकी जानकारी दे दी है।

4. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की अगले महीने होगी मुलाकात
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। अगले महीने फ्रांस में दोनों नेता मिल सकते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को G7 शिखर सम्मेलन (G7 summit) में बुलाया किया है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 15 से 17 जून को होने वाली यह बैठक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में होगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हो सकती है। 16 महीने से भी ज्यादा वक्त में यह पहली बार हो सकता है कि PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात होगी।

5. बंगाल में मुस्लिम आरक्षण खत्म
बंगाल में मुस्लिम आरक्षण खत्म (Muslim reservation ends in Bengal) हो गया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने ममता बनर्जी के फैसले को रद्द करते हुए बंगाल में धर्म आधारित आरक्षण खत्म कर दिया है। सुवेंदु सरकार ने OBC आरक्षण में धर्म आधारित वर्गीकरण खत्म कर 2010 से पहले की सूची बहाल कर दी है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद OBC सूची में शामिल 66 समुदायों को फिर से बहाल कर दिया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
मेलोनी को टॉफी गिफ्ट करने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेराः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इटली की पीएम मेलोनी के दिए कैंडी उपहार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने इस कृत्य को नेतृत्व नहीं, बल्कि एक नौटंकी करार दिया है। राहुल गांधी का यह बयान इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा मोदी को मेलोडी टॉफी का पैकेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद आया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं. (पूरी खबर पढ़े)
गद्दार हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाहः नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महानायक वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण कर पासी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला. नरेंद्र मोदी जनता से कहते हैं, सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ और इलेक्ट्रिक गाड़ी में चलो. ये सब कहने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी हजारों-करोड़ के जहाज में बैठकर विदेश चले जाते हैं और जनता चुपचाप देखती रहती है, जबकि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है. भीषण महंगाई होगी, हर चीज के दाम बढ़ेंगे और खाद की कमी हो जाएगी. (पूरी खबर पढ़े)
सस्ता हो गए सोना-चांदीः 20 मई, 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. यदि आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शहर में 24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की मौजूदा दरें, साथ ही 1 किलोग्राम चांदी की कीमत की जांच कर लें. (पूरी खबर पढ़े)
क्या गिर जाएगी विजय सरकार?तमिलनाडु (Tamil Nadu) की सियासत में नई सरकार के बनने के बाद से हर दिन कुछ न कुछ सियासी तनाव देखने को मिल रहा है। छोटी-छोटी पार्टियों के समर्थन भरोसे सत्ता में आई टीवीके (TVK) सरकार हर दिन किसी न किसी बात को लेकर समर्थन वापसी की धमकी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले VCK ने समर्थन वापस लेने की धमकी दी थी। अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) ने विजय सरकार से समर्थन वापसी की खुली धमकी दी है। (पूरी खबर पढ़े)
‘चिकन नेक’ पर सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन, बांग्लादेश अब क्या करेगा?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

