कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इटली की पीएम मेलोनी के दिए कैंडी उपहार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने इस कृत्य को नेतृत्व नहीं, बल्कि एक नौटंकी करार दिया है। राहुल गांधी का यह बयान इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा मोदी को मेलोडी टॉफी का पैकेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद आया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं.

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. अब इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आर्थिक तूफान सिर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो मेलोनी ने एक्स पर शेयर किया है. ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. अब इस पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं- PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट कर कर रहे हैं. इस वीडियो में वह कह रही हैं, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है.’ इसके बाद पीएम मोदी और वह दोनों ही कहते हैं- मेलोडी. जिसके बाद दोनों नेता खुलकर हंसते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को रोम पहुंचे. वह इटली की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर यहां आए हैं, जहां दोनों नेता व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी ने पिछले तीन महीनों में देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाने चाहिए थे, वो नहीं उठाए. इसके उलट, वे मेलोनी जी के साथ टॉफी खा रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं, जैसे सब मजाक चल रहा हो. फिर जब आर्थिक तूफान आएगा, गरीबों को चोट पहुंचेगी, किसानों को खाद नहीं मिलेगी, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे और महंगाई बढ़ेगी, तब मोदी जी हाथ जोड़कर कहेंगे- भाइयों और बहनों, अगर मेरी गलती है तो मुझे फांसी पर चढ़ा दो.”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m