महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने हिंदू नाम बताकर उससे शादी की. शादी के बाद बिहार ले जाकर उस पर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने, बुर्का पहनने और गोमांस खाने का दबाव बनाया. पुलिस ने पति समेत उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने अपना नाम विजय बताकर युवती से दोस्ती की थी.
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सनसनी फैल गई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया और उससे शादी कर ली.
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में कथित लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को विजय बताया और एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली.
पीड़ित युवती के मुताबिक, शादी के बाद आरोपी उसे बिहार ले गया, जहां उस पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया गया. युवती ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन बुर्का और हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जाता था. इसके साथ ही उस पर गोमांस खाने का भी दबाव डाला गया.
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्य हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते थे. पीड़िता ने कहा, ‘विजय बोलकर लेकर गया था यहां से. उधर पहुंचने के बाद उसका नाम इमरान शेख पता चला. फिर उसने कहा कि तेरा तू करना, मेरा मैं करूंगा धर्म का.’
पीड़िता ने बताया कि, शादी के बाद वह मुझे टॉर्चर करने लगा. बीफ खाने को बोलने लगा. नमाज पढ़ने को कहता था. फिर मेरा एक बच्चा हुआ. लेकिन टॉर्चर बंद नहीं हुआ. सास-ससुर, सब लोग मुझे परेशान करते थे. देवर लोगों की भी मेरे प्रति गंदी नियत थी. उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उसने बाद में दूसरी शादी भी कर ली.’
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमरान शेख और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं माता-पिता की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

