Kolkata Lionel Messi Event: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार लौटाएगी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने इसकी घोषणा की। बंगाल सीएम ने कहा कि सभी फैंस को उनकी टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में 2025 के लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि युवा भारती स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदने वाले कुल 33 हजार फैंस को उनकी टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे।
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने बेहतरीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने TMC सरकार पर वार करते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उनमें से कई खिलाड़ियों के कागजात 11 सालों से मुख्यमंत्री कार्यालय में धूल फांक रहे थे। इस दौरान लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट के दौरान हुई अव्सवस्था पर पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में बताया है कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सभी लोगों को उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

बता दें कि बीते साल 13 दिसंबर को स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी कोलकाता पहुंचे थे. यहां उनका कार्यक्रम होना था। मेसी को देखने के लिए देश के कई हिस्सों से उनके फैंस आए थे। दर्शकों ने बस मेसी के लिए 4 हजार से 6 हजार तक की टिकट खरीदी थी। हालांकि कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था हुई। इसके बाद फैंस द्वारा यह मांग की गई कि उनकी टिकट के पैसे वापस किए जाएं, लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।
खेल के क्षेत्र में 8 महीने में 400 करोड़ खर्च होंगेः अधिकारी
शुभेंदु ने कहा कि बंगाल में प्रतिभा, बुद्धि, समर्पण और फोकस है लेकिन जरूरी सिस्टम, पहल और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी। उन्होंने कहा कि वे इस दिशा में बड़े बदलाव करेंगे। शुभेंदु ने कहा कि उनकी सरकार ने खेल क्षेत्र के लिए 400 करोड़ का बजट रखा है। यह बजट पूरे साल के लिए नहीं बल्कि आठ महीनों के लिए है। उन्होंने बताया कि BJP सरकार राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में छोटे इनडोर स्टेडियम बनाएंगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक साल में 294 स्टेडियम बनाना मुश्किल है इसलिए उनकी सरकार हर साल 100 स्टेडियम बनाएगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


