राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भदभदा डैम के गेट खोले जाने के बाद विदिशा जिले में बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी में पानी की आवक लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने लगी है। विदिशा के प्रसिद्ध चरणतीर्थ क्षेत्र के समीप स्थित बेतवा नदी का पानी पुराने छोटे सड़क पुल के बेहद करीब पहुंच गया है और अब पुल से महज एक फीट नीचे बह रहा है। जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पुराना पुल कभी भी जलमग्न हो सकता है, जिससे वहां से आवागमन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर, तटीय इलाकों में चौकसी बढ़ाई

बेतवा नदी के खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। निचले इलाकों में चेतावनी: प्रशासन ने बेतवा नदी के किनारे बसी निचली बस्तियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकीः पुलिस ने बैतूल से आरोपी को किया गिरफ्तार

निगरानी के निर्देश

चरणतीर्थ और नदी से लगे संवेदनशील घाटों पर पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि कोई भी नागरिक उफनती नदी के करीब न जा सके। प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर बेतवा नदी के पास जाने या उफनते जलस्तर के बीच पुल-पुलिया पार करने का जोखिम न उठाएं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m