गुजरात के भावनगर जिले के खरकड़ी में जहरीली (नकली) शराब के सेवन से हुई मौतों को लेकर राजनीति गरमा गई है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में शराबबंदी का कानून केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। कथित हफ्ताखोरी और अवैध नेटवर्क के चलते राज्य में जहरीली शराब व ड्रग्स का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।
गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग
अमित चावड़ा ने इस पूरी घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि गृह मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि शराब बनाने की सामग्री, मिथेनॉल की आपूर्ति और उसके भंडारण की जानकारी पुलिस व प्रशासन को मौतों के बाद ही क्यों मिलती है? एफआईआर के अनुसार मिथेनॉल की सप्लाई अहमदाबाद के सरखेज से की गई थी, जिससे साफ है कि यह एक संगठित नेटवर्क है।
हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग
कांग्रेस ने केवल निचले स्तर के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को नाकाफी बताया। चावड़ा ने मांग की है कि पुलिस अधीक्षक (SP), रेंज IG और पुलिस महानिदेशक (DGP) की भी जवाबदेही तय हो। उन्होंने पूरे मामले की हाई कोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
पीड़ितों से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिलेगा। पार्टी इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगामी विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बना रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

