संजय पाटीदार, भोपाल/भिंड। भिंड जिले में नकली खाद के एक बड़े नेटवर्क पर कृषि विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदसौर से भिंड पहुंची नकली खाद की इस बड़ी खेप में 600 बोरी APS और 158 बोरी DAP समेत कुल 758 बोरी अवैध खाद जब्त की गई है।
ये भी पढ़ें: बसगढ़ी घाट पर भीषण हादसा: 25 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
जांच में सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क के तार राजस्थान के भीलवाड़ा के अलावा मध्य प्रदेश के कई अन्य जिलों जैसे मंदसौर, इंदौर और देवास से जुड़े हुए हैं। कृषि विभाग की टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई इस कार्रवाई के आधार पर फूप थाना क्षेत्र में 4 और भारौली थाना क्षेत्र में 2 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कृषि विभाग की शिकायत पर कुल 6 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

