पवन राय, मंडला। नवरात्रि के पावन पर्व पर मंडला जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। निवास थाना क्षेत्र के बसगढ़ी घाट पर ग्राम डुंगरिया से नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर लगभग 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट में नदी में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो, 2 की मौत और 4 घायल; यूपी से दर्शन करने निकले थे सभी
स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। हादसे में ऑटो में सवार बच्चों सहित लगभग एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, निवास पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

