अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में तीर्थ यात्रियों से भरी एक बोलेरो नदी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे है। यह सभी मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह पूरा मामला सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार की तड़के लगभग 3 बजे एक बोलेरो अनियंत्रित होकर झूरी नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें चार को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर घायलों को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: धार में भयानक हादसा: पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, टक्कर के बाद दूर जा गिरी बाइक और धू-धू कर जल उठी

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी हैं। वे कानपुर से मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m