रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक पिकअप ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क से करीब 10 फीट दूर जा गिरी और उसमें अचानक आग लग गई, जिससे बाइक धू-धू कर जलने लगी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दूध प्लांट से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। यह पूरा मामला कुक्षी-मनावर मार्ग, सिंघाना रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास का है।
मृतकों की पहचान घटगांव निवासी दशरथ पिता दिलीप डोड़वे (20) और जयनगर निवासी काशीराम पिता कैलाश मुझल्दा (19) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि दोनों युवक सुसारी स्थित एक दूध प्लांट में काम करते थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ दोनों युवकों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कुक्षी पहुंचाया, जहां डॉक्टर दिनेश बघेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: पुलिस ने पेश की मानवता की मिसालः रास्ते में फंसे दिव्यांग तीर्थयात्रियों की मदद कर सुरक्षित पहुंचाया
दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। कुक्षी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार पिकअप वाहन और चालक की पहचान करने में लगी है। वहीं दोनों मृतकों के शव का कुक्षी के सिविल अस्पताल में आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

