अजय सैनी, भिवानी। सेक्टर-21 में प्लॉट नंबर 29 स्थित पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 20 से 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से फैक्ट्री की एक मशीन जल गई, जबकि वहां रखा कच्चा माल और दूसरी मशीनें बचा ली गईं।

फायर ब्रिगेड अधिकारी रतन कुमार के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजकर 6 मिनट पर लैंडलाइन पर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक दमकल गाड़ी मौके के लिए रवाना की गई। आग ज्यादा होने की जानकारी मिलने पर स्टेशन से दो और गाड़ियां भेजी गईं।
इलेक्ट्रिक फॉल्ट या ज्यादा गर्मी से आग लगने की आशंका
अधिकारी ने बताया कि आग मशीन में लगी थी। दमकल टीम ने करीब 20 से 25 मिनट में उस पर काबू पा लिया। इससे फैक्ट्री में रखा पॉलिथीन बनाने का कच्चा माल और दूसरी मशीनें जलने से बच गईं।
आग लगने की संभावित वजह मशीन में इलेक्ट्रिक फॉल्ट या उसके ज्यादा गर्म होने को बताया गया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

