शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। नशीले कफ सिरप मामले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर 80 हजार का इनाम घोषित था। इस केस में अब तक तीन नाबालिग समेत 15 लोग हिरासत में लिए जा चुके है।
दरअसल, एमपी एसटीएफ ने 28-29 मई की रात गांधी नगर क्षेत्र में पटेल सिटी स्थित एक किराए के मकान में संचालित अवैध फैक्ट्री पकड़ी थी। घर के दो कमरों से अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद हुई थी थी। 2 करोड़ की अवैध सिरप बॉटल बरामद हुई थी। एसटीएफ ने मौके से 10 लोगों को भी हिरासत में लिया था। अब पांच और आरोपियों को दबोचा गया है। बैतूल, नई दिल्ली, सीहोर समेत अन्य स्थानों से इन्हें पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: नकली कफ सिरप केस: फरार 3 मास्टरमाइंड पर इनाम घोषित, हरियाणा-उत्तराखंड से लाते थे माल
बताया जा रहा है कि विंध्य और महाकौशल में नशीली कफ सिरप सप्लाई करने की कड़ी मिली है। सतना जिला और जबलपुर जिले में मिली वह जगह मिली है, जहां सप्लाई करते थे। यह भी बताया जा रहा है कि सप्लाई के दौरान ट्रक में ऊपर कुरकरे के पैकेट्स रखते थे और नीचे अवैध कफ सिरप रहती थी।
ये भी पढ़ें: अवैध कफ सिरप का गढ़ बनी राजधानी! 50 लाख की नशीली कफ सिरप बरामद, ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड शामिल
फिलहाल एसटीएफ की टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली कफ सिरप के अंदर कही नशा बढ़ाने का वेरिएंट तो नहीं मिलाया जा रहा था। यह माल किसको बेचा जा रहा था, उन लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: राजधानी में STF की दबिश: 700 से ज्यादा अवैध कफ सिरप की पेटियां बरामद, 10 लोग गिरफ्तार


