संजय पाटीदार, भोपाल। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) भोपाल को नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मिल गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट समिति ने लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वे अनुबंध के आधार पर आगामी 3 वर्षों या 70 वर्ष की आयु तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: 8 दिन में बिक गए 497 क्विंटल लड्डू! बाबा महाकाल के भक्तों पर चढ़ा स्वाद का खुमार, मंदिर समिति को ₹2.35 करोड़ की कमाई

लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल के पास चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सैन्य चिकित्सा प्रशासन का लंबा अनुभव है। वे AFMC पुणे के डायरेक्टर और कमांडेंट भी रह चुके हैं। पे-मैट्रिक्स लेवल-15 के तहत हुई इस नियुक्ति से भोपाल एम्स की प्रशासनिक और चिकित्सा व्यवस्था को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m