प्रदीप मालवीय, उज्जैन। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओँ की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रावण-भादव मास की शुरुआत के साथ ही 30 जुलाई से 6 अगस्त तक 8 दिनों में 29 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए है। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को लड्डू प्रसाद की बिक्री से 2 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक की आय हुई है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर की ‘दंगल गर्ल्स’! जाबांज बहनों ने बीच सड़क की लुटेरे की धुनाई, SP ने किया सम्मानित

8 दिन में पहुंचे 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, पहले सोमवार को टूटा रिकॉर्ड

श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन 8 दिनों में सबसे ज्यादा श्रद्धालु श्रावण माह के पहले सोमवार को पहुंचे है। इस दिन 6 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके अलावा रविवार को 4 लाख 76 हजार और शनिवार को 4 लाख 19 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस प्रकार कुल 8 दिनों में 29,28,349 दर्शनार्थियों ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई। 30 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कुल 497.439 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिका है। इससे महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को 2 करोड़ 35 लाख 26 हजार 650 रुपये की आय हुई है।

ये भी पढ़ें: अचानक रुकी स्कूल बसें… RTO ने खोल दी पोल, जानिए क्या मिला चेकिंग में?

रोजाना बिक रहा 70 क्विंटल लड्डू प्रसाद, टूट रहे रिकॉर्ड

महाकाल मंदिर समिति सहायक प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि महाकाल मंदिर परिसर में लड्डू प्रसाद के 10 काउंटर हैं। 2025 श्रावण मास के दौरान 2800 क्विंटल लड्डू प्रसाद श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराए गए थे, वहीं इस वर्ष 2026 में 3500 क्विंटल लड्डू को हमारे चिंतामण गणेश यूनिट पर तैयार करवाया जा रहा है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन 25 से 30 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री होती है, वहीं श्रावण मास में यह खपत 70 क्विंटल प्रतिदिन तक पहुंच जाती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m