संजय पाटीदार, भोपाल। ट्विशा शर्मा का शव बीते 9 दिनों से एम्स अस्पताल के मर्चुरी में सड़ रहा है। इस बीच दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े परिवार को बड़ा झटका लगा है। भोपाल जिला कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम (PM-2) की यह मांग खारिज कर दी और इसकी अनुमति नहीं दी है। 

भोपाल कोर्ट ने फिलहाल PM-2 की मांग पर राहत देने से इनकार कर दिया है।कोर्ट ने SHO को निर्देश दिए हैं कि MP में -80 टेंपरेचर वाले स्थान को चिन्हित कर कोर्ट को तत्काल जानकारी दें कि कहां पर ट्विशा की बॉडी को प्रिजर्व रखा जा सके। पीड़ित पक्ष के वकील अंकुश पांडे का कहना है कि घटना के बाद से ही परिवार लगातार सेकंड पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है।

आरोपी पति पर इनाम बढ़कर 30 हजार

ट्विशा सुसाइड केस में आरोपी समर्थ सिंह पर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। उस पर दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया गया है। वहीं उसके विदेश भागने की आशंका पर पासपोर्ट रद्द करने की मांग की गई है। 

सीबीआई को मामले की जांच के लिए अनुशंसा की जाएगी- सीएम

पीड़ित परिवार ने आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाईं। सीएम ने परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि सीबीआई को मामले की जांच के लिए अनुशंसा की जाएगी। सरकार (प्रॉसिक्यूशन ) की तरफ से गिरि बाला सिंह की बेल रिजेक्ट करने के लिए आवेदन लगाया जाएगा। बॉडी को दिल्ली भेजने की व्यवस्था सरकार करेगी। सरकार पूरी तरह आपके साथ है, हर संभव मदद की जाएगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m