संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस संबंध में संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक को एक पत्र भी सौंपा है।

शिक्षक संगठन का मानना है कि एमपी के अधिकांश जिलों में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में छोटे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर और सुबह के समय भी गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे बच्चों के बीमार हो सकते है। संगठन ने मांग की है कि 1 जून से प्रस्तावित कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा को फिलहाल आगे बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा ऐसी तारीख पर कराई जाए, जब मौसम सामान्य हो और बच्चों को परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: नौतपा में और तपेगा मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट, 44 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

25 मई से 2 जून तक ‘नौतपा’

आपको बता दें कि आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 जून तक चलेगा। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इन 9 दिनों में प्रचंड गर्मी, लू और अत्यधिक तापमान का प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं मौसम विभाग ने भी प्रदेशभर में अगले 9 दिन भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: MP Forest Guard-Jail Guard Bharti : वन और जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, तैयारी के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m