शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। DRI ने 3.45 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। इस दौरान ISBT बस स्टैंड पर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, दोनों तस्कर दिल्ली से बस में 4.321 किलो मेथामफेटामाइन लेकर आ रहे थे। DRI की इंटेलिजेंस पर सुबह ISBT पर घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा गया। नशीले पदार्थ को काले पाउच और ग्रे बैग में छुपाकर लाया जा रहा था। एक आरोपी से 4 किलो 71 ग्राम और दूसरे की पैंट से 250 ग्राम सफेद क्रिस्टल बरामद किया गया।
जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.45 करोड़ रुपए आंकी गई है। दोनों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले 20 दिन के अंदर ड्रग्स को लेकर तीसरी बार यह कार्रवाई की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

