शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के प्रसिद्ध होटलों और रेस्टोरेंट पर शिकंजा कसते हुए सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत होटल ‘रंजीत लेक व्यू’, ‘बाबू की कुटिया’ और ‘सागर रेस्टोरेंट’ की किचन और व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई, जहां कई तरह की गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही उजागर हुई हैं।
ये भी पढ़ें: IAS अफसरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट! विवेक पोरवाल और संदीप जीआर को 21 सितंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश
जांच में उजागर हुईं मुख्य कमियां
होटल रंजीत लेक व्यू: जांच के दौरान किचन में डस्टबिन खुली मिली, ड्रेनेज व्यवस्था खराब पाई गई और खाना बनाने की फ्राइंग कढ़ाई अत्यधिक काली मिली। टीम ने होटल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए ‘सुधार सूचना पत्र’ जारी किया है।
बाबू की कुटिया: रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा लाइसेंस का प्रदर्शन नहीं किया गया था। इसके अलावा कर्मचारियों के मेडिकल टेस्ट व ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, पेयजल जांच रिपोर्ट, शिकायत रजिस्टर और पानी की टंकी की सफाई से जुड़े कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले। टीम ने यहां से घी और लाल रंग की ग्रेवी के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘विजय मंदिर’ या ‘लाट मस्जिद’? राजा भोज के ऐतिहासिक पिलर पर नया विवाद, 15 सितंबर को धार में वराह मार्च को लेकर तनाव!
सागर रेस्टोरेंट: निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेंट का मुख्य किचन सीधे सड़क की ओर खुला हुआ था, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



