शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल से पुलिस महकमे से जुड़ी एक बड़ी और सख्त खबर सामने आ रही है। भोपाल में एक बार फिर लापरवाही और संदिग्ध आचरण के चलते एक थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में देर रात पकड़े गए जुए के एक मामले में उनके संदिग्ध आचरण को लेकर की गई है।
READ MORE: जहरीले सांप के डसने से छात्रा की मौत: खेत में काम करने के बाद लौट रही थीं जिज्ञासा, परिवार में छाया मातम
जानकारी के अनुसार, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने देर रात जुए के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे की भूमिका और आचरण संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कार्रवाईयां
राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से लापरवाह और संदिग्ध कार्यशैली वाले पुलिसकर्मियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। कटारा हिल्स TI से पहले भोपाल के कोतवाली और बजरिया थाना प्रभारियों पर भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों और प्रशासनिक लापरवाही के चलते कार्रवाई की जा चुकी है। एक के बाद एक थाना प्रभारियों के सस्पेंड होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

