राकेश चतुर्वेदी, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम नोनसा में सर्पदंश से 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान जिज्ञासा टेंभरे के रूप में हुई है। वह कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

READ MORE: बीमारी से जूझ रहे टेलर ने दुकान में लगाई फांसी: बीपी-शुगर से लंबे समय से थे परेशान, इलाके में सनसनी

जानकारी के मुताबिक जिज्ञासा अपने माता-पिता के साथ खेत में धान का बोझा बांधने गई थी। काम पूरा होने के बाद जब वह खेत की मेड़ से होकर घर लौट रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे मोटरसाइकिल से खैरलांजी के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी-स्नेक वेनम दिया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 

READ MORE: इंदौर की युवती से चलती कार में गैंगरेप और बर्बरताः इंस्टाग्राम दोस्त समेत 2 पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

छात्रा की स्थिति में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिज्ञासा अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।  वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m