राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भाजपा संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भोपाल दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव की मौजूदगी में हुई बैठकों के बाद नया रोडमैप तैयार किया गया है। साथ ही उन्होंनें संकेत है कि ने वाले समय में कोर कमेटी का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में नरोत्तम मिश्रा समेत अभी 20 सदस्य हैं। लेकिन बैठक में नरोत्तम मिश्रा की गैरमौजूदगी चर्चा में रही। आइए एक नजर डालते है बीजेपी कोर ग्रुप के वर्तमान सदस्यों पर
मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव ने बताया कि कोर कमेटी को अभी छोटा बनाया गया है, अभी इसको और बड़ा किया जाएगा। सभी लोग मिलकर काम करेंगे। जब बड़ा परिवार होता है तो आपस में मतभेद होते हैं, जहां मतभेद होता है वहीं लोकतंत्र होता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मतभेद सार्वजनिक स्तर पर नहीं आने चाहिए। इसके बारे में स्पष्ट रूप से कह चुका हूं। मध्य प्रदेश का हर कार्यकर्ता जानता है कि बीजेपी की संगठन की व्यवस्था क्या है।
ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा की बीजेपी कोर कमेटी बैठक से गैरमौजूदगी पर गरमाई सियासत, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव और रेखा वर्मा ने दी सफाई
ये भी पढ़ें: MP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी: बिप्लब देव ने कसी नकेल, बुलडोजर-क्रेन से स्वागत और दिखावे पर रोक
बीजेपी कोर ग्रुप का होगा विस्तार
बीजेपी कोर ग्रुप में 20 सदस्य है। वहीं प्रदेश प्रभारी बिप्लब सिंह देव कोर ग्रुप में विस्तार के संकेत दिए हैं। आइए एक नजर डालते है सदस्यों पर..
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
- डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
- कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
- कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह
- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल
- कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके
- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य
- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
- सांसद लता वानखेड़े
विशेष आमंत्रित सदस्य
- राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश
- प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर
- प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव
- प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

