भोपाल। राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन (मंत्रालय) के सामने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन के दौरान विरोध जताते हुए एक लिपिक कर्मचारी ने अपना मुंडन तक करवा लिया।
ये भी पढ़ें: ‘जैसा मिल रहा है, वैसा खा लो…!’ हॉस्टल के खाने में मिली इल्ली, तो भड़कीं छात्राएं; अधीक्षिका के खिलाफ खोला मोर्चा
इन 2 मुख्य मांगों पर अड़े कर्मचारी
समान वेतनमान और ग्रेड पे: कर्मचारियों का कहना है कि मंत्रालय, विधि-विधायी और राजभवन कार्यालय में पदस्थ लिपिकों को उन्नत वेतनमान का लाभ मिल रहा है, जबकि समान कार्य करने वाले विभागाध्यक्ष कार्यालयों और मैदानी लिपिकों को इससे वंचित रखा गया है।
ये भी पढ़ें: 25k फॉलोअर्स हैं… मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए ये कैसा फरमान ? बीजेपी विधायक ने बूध अध्यक्ष को दिया अजीब टारगेट!
सुरक्षित अनुकंपा व CPCT की बाध्यता खत्म हो: अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ इसमें सीपीसीटी (CPCT) परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


