संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब बूढ़े हो चुके हैं, डोकरा हो चुके हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सागर शराब कांड मामले में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। ‘सरपंच से लेकर विधायक और मंत्री तक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए’। यह बयान उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात के बाद दिया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को पूर्व सीएम उमा भारती के आवास पहुंचे। श्यामला हिल्स स्थित उमा भारती के आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अचानक बिना कार्यक्रम के उमा भारती मिलने का प्लान बनाया। उमा भारती ने मीडिया से चर्चा की। सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात के बाद उमा भारती के तीखे तेवर देखने को मिले। उन्होंने कहा कि ‘सरपंच से लेकर विधायक और मंत्री तक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए’
ये भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड में 20 मौतें, मंत्री राजपूत बोले- 3 दिन में खातों में पहुंचेगा मुआवजा
सीएम डॉ मोहन से शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा
उमा भारती ने कहा कि ‘जनप्रतिनिधियों को कैसे पता नहीं चला कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही थी?’ आरोपियों के साथ रहने और संपर्क में रहने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं खुद सागर जाऊंगी, बंडा में लोगों से मुलाकात करूंगी’। उन्होंने आबकारी नीति का पालन कराने और शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ने की मुख्यमंत्री से बात कही है।
गोविंद सिंह के साथ आरोपी की तस्वीर पर कही ये बात
गोविंद सिंह के साथ आरोपी की तस्वीर पर उमा भारती ने कहा कि विधायक और मंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए। अधिकारियों की आरोपियों से मिलीभगत होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “मोदी से बच्चे प्यार करते हैं और उन्हीं को अपना नेता मानते हैं। अब राहुल गांधी बूढ़े हो चुके हैं, डोकरा हो चुके हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



