शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोपहिया वाहन पर रखकर अवैध रूप से इंजेक्शन बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से कुल 292 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: ‘20 साल से संबंध, कई बार प्रेग्नेंट हुई’… मंत्री नागर सिंह चौहान पर महिला का दावा, बोली- ‘कुछ हुआ तो सांसद पत्नी जिम्मेदार’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय प्रेम शर्मा, निवासी बजरिया, भोपाल को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से 146 इंजेक्शन BUPRENORPHINE और 146 इंजेक्शन PHENIRAMINE MALEATE के बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, निशातपुरा पुलिस नशीले इंजेक्शनों की इस पूरी चेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है, और आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में कई अन्य बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m