शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाखों मरीजों के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन (UPHDA) ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि बकाया भुगतान न मिलने के विरोध में 8 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: वायरल नारा ‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’ पर सियासतः शिवराज ने नारे को बताया समाज के लिए खतरनाक, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, भोपाल के आंदोलन से जुड़ा है मामला

क्लेम रिजेक्शन और कटौतियों से परेशान अस्पताल

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि आयुष्मान योजना के पुराने और नए दोनों पोर्टल्स पर अस्पतालों के करोड़ों रुपये के भुगतान लंबे समय से अटके पड़े हैं। लगातार हो रहे क्लेम रिजेक्शन, बेवजह की जा रही भारी कटौतियों और NABH की अनिवार्य शर्त को लेकर भी निजी अस्पताल संचालकों में भारी आक्रोश है।

ये भी पढ़ें: टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर आक्रोश! सिरमौर में ग्रामीणों ने बैरंग लौटाई मशीनें, 100 गांवों में बगावत

1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच की चेतावनी

अस्पताल संचालकों का कहना है कि सरकार की इस अनदेखी के कारण निजी अस्पतालों का संचालन करना असंभव होता जा रहा है। UPHDA के अध्यक्ष डॉ. विशाल बघेल और एडवाइजरी चेयरमैन डॉ. जीशान अहमद ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना का काम पूरी तरह बंद कर 1000 से अधिक एंबुलेंसों के साथ दिल्ली कूच किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m