शिखिल ब्यौहार, भोपाल । राजधानी भोपाल के बहुचर्चित और अति-संवेदनशील भोपाल स्लॉटर हाउस गोकशी मामले में पुलिस ने अदालत में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। मुख्य आरोपी असलम चमड़ा और शोएब की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल 4 नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
READ MORE: ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी की अपील: मुस्लिम नौजवान गरबा आयोजनों से बनाएं दूरी, काजी और उलेमाओं से भी आगे आने का आग्रह
पुलिस ने अदालत में मामले की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश कर दी है। सबसे दिलचस्प और गंभीर बात यह है कि पहली मुख्य चार्जशीट में जिन्हें गवाह बनाया गया था, जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद अब उन्हें सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मुख्य आरोपी बनाया गया है।
पहली चार्जशीट के गवाह अब बने आरोपी
- डॉ. अनम खान
- कौशलेन्द्र कुमार तोमर
- मोहम्मद हाशमी
- सद्दाम हुसैन
पुलिस जांच और सप्लीमेंट्री चार्जशीट के अनुसार, इन चारों आरोपियों ने स्लॉटर हाउस में अवैध गोकशी के बाद मीट की क्वालिटी कंट्रोल, उसकी पैकेजिंग और सप्लाई चेन/ट्रांसपोर्टेशन में मुख्य सिंडिकेट की तरह काम किया। पुलिस ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में पेश कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और बड़े नामों पर गाज गिर सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

