शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ STF की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से वहां छिपकर रह रहा था।
ये भी पढ़ें: दोस्ती तोड़ने पर खौफनाक वारदात: युवती की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाने से भी रोका, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विंध्य क्षेत्र में बनाई थी सप्लाई की चेन
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक निगम ने मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने के लिए एक बड़ी चेन तैयार की थी। मई 2026 में एसटीएफ ने भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की 74 हजार नशीली कफ सिरप जब्त की थी। जब्त की गई सिरप में मुख्य रूप से ‘KUFF OFF’ और ‘ONREX’ ब्रांड शामिल थे। एसटीएफ की पूछताछ में अन्य राज्यों तक भी इस अवैध सप्लाई चेन के जुड़े होने की महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं, जिसके आधार पर आगे की जाँच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

