शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार चोरों ने आईएएस (IAS) अधिकारी के घर पर धावा बोला है। बताया जा रहा है कि अफसर के घर से चंदन के पेड़ की चोरी कर फरार हो गए। अधिकारी का घर, प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के बगल में ही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चोरों ने आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल के चार इमली स्थित घर पर धावा बोला। चोरों ने विवेक पोरवाल के घर में लगे चंदन का पेड़ चोरी कर ले गए। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना, विवेक पोरवाल के पड़ोसी है। वहीं चोरी की घटना के बाद डीजीपी ने चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए है। फिलहाल हबीबगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में जमकर हुआ बवाल: हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के मुंह पर पोती स्याही, ‘चंद्रशेखर तिवारी’ हाय-हाय और मुर्दाबाद के लगे नारे

VIP इलाके में पहले भी हो चुकी है चोरी

आपको बता दें कि चार इमली इलाका, शहर का सबसे वीआईपी क्षेत्र है। जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, नेताओं और अन्य वीआईपी लोगों के घर हैं। इसके बावजूद इलाके में चोरी की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहद चिंता का विषय है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी आईजी इंटेलिजेंस के आवास के आसपास और भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सरकारी बंगले पर चोरी हुई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m