शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी समेत पूरे प्रदेश की आम जनता और मतदाताओं के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए प्रशासन द्वारा आज और कल दो दिनों का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। हाल ही में चलाए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत हटाए गए करीब 42 लाख नामों की जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अकेले भोपाल जिले में ही SIR प्रक्रिया के दौरान लगभग 3 लाख 88 हजार मतदाताओं के नाम कट गए थे।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में पितरों का तर्पण करेंगी नाजिया इलाही, बोलीं ‘मुसलमानों को पीना चाहिए गोमूत्र, गरबा में मुस्लिम युवकों का क्या काम?’
दो तरीकों से दोबारा जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
यदि किसी कारणवश आपका नाम मतदाता सूची से हट गया है, तो इसे दोबारा जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग ने दो विकल्प दिए हैं। पहला तरीका यह है कि मतदाता अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर आयोजित शिविर में सीधे फार्म भर सकते हैं। दूसरा तरीका ऑनलाइन आवेदन का है, जिसके तहत मतदाता आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in या ‘ECINET Mobile App’ के माध्यम से घर बैठे आसानी से आवेदन जमा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में पितरों का तर्पण करेंगी नाजिया इलाही, बोलीं ‘मुसलमानों को पीना चाहिए गोमूत्र, गरबा में मुस्लिम युवकों का क्या काम?’
राजनीतिक दलों के BLA के साथ साझा होगी सूची
मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स (BLO) द्वारा तैयार की जा रही सूचियों का पुनरीक्षण किया जाएगा। इन सूचियों को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ साझा किया जाएगा, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम प्राथमिकता के साथ सूची में शामिल किए जा सकें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

