शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही ख्याति जैन के मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। ख्याति के घर में तनिष के दाखिल होने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घटना को लेकर परिवार ने इसे अहम साक्ष्य बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ख्याति जैन की मौत को 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस जांच अभी भी किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस अभी साइबर रिपोर्ट और बिसरा (विसरा) रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
READ MORE: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत: मैसेज में लिखा- मां आपने मेरी जान ले ही ली; आखिरी 3 घंटे बॉयफ्रेंड के साथ थी युवती
मृतिका के परिवार का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तनिष ख्याति के घर में प्रवेश कर रहा था। परिवार ने इस वीडियो को महत्वपूर्ण सबूत मानते हुए कहा है कि मामले की पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि सभी एंगल से जांच की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच हो, तभी न्याय मिल सकता है।
ख्याति की मां वर्षा जैन का कहना है कि ख्याति के साथ उनके रिश्ते सामान्य थे। मदर्स डे पर बेटी ने उन्हें गिफ्ट देकर स्पेशल महसूस कराया था। वह पढ़ाई में भी बेहद अच्छा कर रही थी। उसने अपने कमरे में अपने एम्बीशन को लेकर बहुत कुछ लिख रहा था। हर थोट के आगे ‘मां के लिए करना है’ लिखा जाता था। उनका आरोप है कि तनिष और ख्याति की दोस्ती को लेकर उनकी आपत्ति थी और इसी वजह से उनकी गैरमौजूदगी में तनिष घर पहुंचा था।
READ MORE: चरित्र शंका में हैवानियत की सारी हदें पार: आरक्षक पति ने पत्नी को गर्म प्रेस से 7 बार दागा, हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से की पिटाई
पुलिस ने मामले की जांच जारी रखने की बात कही है। अधिकारीयों का कहना है कि साइबर टीम की रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम की विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की दिशा तय की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर काम चल रहा है। यह मामला भोपाल पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, क्योंकि 25 दिन बीतने के बावजूद अभी तक कोई स्पष्ट दिशा नहीं निकल सकी है।

