ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ने के बाद ट्रम्प ने नेतन्याहू से फोन पर बात की. मिसाइल हमलों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी है. ट्रम्प की चिंता है कि इजराइल के हमले अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को पटरी से उतार सकते हैं. इजरायल ईरान के दर्जनों संवेदनशील ठिकानों पर हमले की तैयारी कर रहा था इसी बीच ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी है कि वह खुद को अलग-थलग पा सकता है.
एक्सियोस ने ट्रंप के हवाले से कहा कि बीबी, “संभलकर चलो, नहीं तो बहुत जल्द तुम अकेले पड़ जाओगे.” अगर इजरायल ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर मिलिट्री एक्शन लेता है तो.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान पर बड़े हमले न करने की सलाह दी है. ट्रम्प का मानना है कि US-ईरान के बीच समझौते की संभावना अभी भी बनी हुई है. ट्रंप ने नेतन्याहू को यह चेतावनी ऐसे समय में दी है, जब इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया. जवाबी कारवाई में ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया है जिसके बाद से लगता है कि युद्ध का खतरा फिर पैदा हो गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक्सियोस से बातचीत में कहा, ‘मैंने कहा, ‘बीबी, तुम्हें सावधान रहना चाहिए, नहीं तो तुम बहुत ही जल्द अकेले रह जाओगे.’
जानकारी के मुताबिक ट्रम्प ने नेतन्याहू पर दबाव बनाया कि वे तेहरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान न चलाएं. जिसके बाद से इजराइल ने बात मानते हुए इस बात पर राजी हो गया, बशर्ते कि ईरान भी इजराइल पर हमला बंद करे.
इन सबके बावजूद नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस को बताया कि इजरायल सीमित हमले जारी रखेगा. अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, हालांकि अमेरिकी सेना ने इन हमलों में भाग नहीं लिया, लेकिन उसने ईरान से आ रही मिसाइलों को रोकने में इजरायल की मदद की. सोमवार तक दोनों पक्षों ने लड़ाई रोकने का संकेत दे दिया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

