महाराष्ट्र की महायुति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. सियासी हलचल तेज होने का एक प्रमुख कारण है नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम का निमंत्रण. इस कार्यक्रम से एकनाथ शिंदे का नाम कथित तौर पर गायब रहने से महायुति सरकार में खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई हैं. शिंदे गुट ने तो यहां तक कहा कि यह एक समझा हुआ राजनीतिक अनदेखी का संकेत है.

महायुति सरकार में विवाद बढ़ने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने हस्तक्षेप करते हुए आयोजकों से जवाब तलब किया है. इस मुद्दे ने महायुति सरकार के भीतर सबकुछ ठीक न होने की चर्चाओं को हवा दे दी है.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आयोजित एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को ना बुलाना महायुति सरकार के भीतर सबकुछ ठीक न होने की चर्चाओं को हवा दे दी है. मौका था छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण समारोह.

इस समारोह में आरोप लगा है कि उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट ऊंची प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर निमंत्रण नहीं देना. समर्थकों को यह भी बात बहुत बुरा लगा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ी प्रमुख एजेंसी CIDCO सीधे शिंदे के मंत्रालय के अधीन आती है. और उन्हे ही नहीं बुलाया गया.

अडानी एयरपोर्ट अथॉरिटी और CIDCO द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में CM देवेंद्र फडणवीस सहित और भी लोग थे. जानकारी के अनुसार शिंदे को कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी, जबकि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का नाम भी गेस्ट लिस्ट से हटा दिया गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m