सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक और TMC में आंतरिक कलह, ये दो बातें ही दिनभर प्रमुखता से चर्चा का विषय बनी रही. BJP भी इन दोनों गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी हुई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि दो राजनीतिक सियासी भूचाल के आसार विपक्ष के खेमे में एक साथ नजर आ रहे हैं. एक पूर्वी क्षेत्र में, जहां तृणमूल कांग्रेस आंतरिक विद्रोह का सामना कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्तर पर जहां इंडिया गठबंधन में धीरे-धीरे दरार पड़ती दिखाई दे रही है.
BJP दोनों गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी हुई है. इन दोनों घटनाओं को अवसर के रूप में देख रही है. मंत्री हरदीप पुरी ने यहां तक कह दिया कि पार्टी का अगला फोकस पंजाब है जहां इस बार बीजेपी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी.
हरदीप सिंह पुरी वर्तमान में भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बंगाल और इंडिया गठबंधन के मौजूदा हालत पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक दिल्ली में हुई है. भारत गठबंधन पहले दिन से ही आंतरिक विरोधाभासों से ग्रस्त रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले ममता बनर्जी की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर जहां इंडिया गठबंधन में धीरे-धीरे दरार पड़ती दिखाई दे रही है.
उन्होंने आगे कहा कि TMC भी अपने आंतरिक कलह से अछूता नहीं रहा. TMC के 60 विधायकों ने पहले ही बागी तेवर दिखाते हुए अलग गुट बनाने का फैसला कर लिया था. अब सांसदों ने भी बगावती रूप अपना लिया है.
उन्होंने कहा कि राहुल ने लेफ्ट, DMK और दूसरे सहयोगी दलों को भी भड़काने वाले बयान दिए थे. उनके भड़काऊ बयानों से लेफ्ट, DMK और अन्य दल भी अलग-थलग हो गए.
उन्होंने कहा कि TMC के पतन होने का सबसे बड़ा प्रतीक पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार राज्यसभा सांसद रहे सुखेंदु शेखर रॉय का इस्तीफा है. RG कर अस्पताल रेप-हत्या मामले और शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र किया.
हरदीप पुरी ने कहा कि पंजाब में अब स्थिति बदल रही है. बीजेपी इस बार कम से कम आधी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बड़े बदलाव होंगे. उन्होंने चुनाव की घोषणा से पहले और भी दलबदल की भविष्यवाणी की है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

