Donald Trump On Iran-Israel War: ईरान-इजराइल के बीच एक बार फिर फ्रंट वार खुलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल दोनों को चेतावनी देते हुए तुरंत गोलीबारी बंद करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि इजरायल और ईरान को तुरंत एक-दूसरे पर गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए।
बता दें कि ईरान-इजराइल के बीच फ्रंट वार की शुरुआत उस समय हुई, जब रविवार (7 जून) देर रात लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला कर दिया था।

सुबह होते-होते इजराइल ने भी ईरान पर करारा पलटवार किया। ईरान के हमले के बाद इजराइल ने तगड़ा पलटवार करते हुए राजधानी तेहरान समेत 4 शहरों में मिसाइलों की बौछार कर दी। इजरायल के हमले में ईरान के कई सैन्य अड्डे तबाह हो गए। इजरायल ने राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कुछ दूसरे हिस्सों में मिसाइलें बरसाई । हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। जबकि इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है।
आईआरजीसी बोली- बैलिस्टिक मिसाइलों से हुआ हमला
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी इजराइली हमले की पुष्टि की है। आईआरजीसी ने सोमवार सुबह बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि ‘जायोनी दुश्मन’ (इजरायल) ने ईरानी सीमा के अंदर हमला किया है। आईआरजीसी के मुताबिक, इस हमले में हवा से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। इस्फहान में कम से कम तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके अलावे तेहरान, तब्रीज और करज शहर की तरफ से भी भारी विस्फोटों की आवाजें आईं। हालांकि, इजरायल का दावा है कि कोई भी इजरायली विमान ईरानी एयरस्पेस के भीतर दाखिल नहीं हुआ। ये बमबारी इराक के आसमान और भूमध्य सागर में तैनात युद्धपोतों से की गई है।
ट्रंप के मना करने के बाद भी इजराइल ने किया हमला
इजराइल का ईरान पर हमला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन लगाया था। ट्रंप ने नेतन्याहू को सीधे चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के हमले का जवाब नहीं दिया जाए। इससे शांति वार्ता प्रभावित हो सकता है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

