Mamata Banerjee TMC MP Rebellion: बंगाल की सत्ता से दूर हुई ममता बनर्जी अब दिल्ली की राजनीति से भी दूर होने की कगार पर पहुंच गई है। बंगाल में टीएमसी विधायकों के बगावत के बाद अब सांसद ने भी बगावत कर दी है। जिस समय इंडिया अलांयस की बैठक में ममता बनर्जी शामिल हो रही थी। उसी समय बागी सांसद बैठक कर अलट गुट बनाने की पटकथा लिखे रहे थे। जी हां… टीएमसी के 20 बागी सांसद आज ही अलग गुट बनाने का ऐलान कर सकते है। इधर 14 बागी सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर सीएम सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) से मुलाकात की। अगर टीएमसी के बागी सांसद (TMC rebel MP) अलग गुट बनाने का ऐलान करते हैं तो ममता बनर्जी केंद्र की राजनीति से भी पूरी तरह कट सकती है।

बता दें कि ममता बनर्जी भतीजे और सांसत अभिषेक बनर्जी के साथ इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं हैं। वहीं सीएम सुवेंदु अधिकारी भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने से ऐन वक्त पहले टीएमसी से राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब 20 से अधिक लोकसभा सांसद ममता बनर्जी का साथ छोड़ सकते हैं।

सीएम सुवेंदु अधिकारी से मिलते हुए टीएमसी बागी सांसदों का गुट।

तृणमूल कांग्रेस के 14 बागी सांसद दिल्ली में पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने ये मुलाकात  केंद्रीय मंत्री नेता भूपेंद्र यादव के घर पर की। इसमें टीएमसी के बागी सांसदों में काकली घोष दस्तीदार (बारासात), प्रसून बनर्जी (हावड़ा), शताब्दी रॉय (बीरभूम), असित कुमार मल, बापी हलदर (मथुरापुर), जून मालिया (मेदिनपुर), जगदीश बसुनिया (कूच विहार), कालीपद सोरेन (झारग्राम), अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), पार्थ भौमिक (बैरकपुर) और शर्मिला सरकार (बर्दवान पूर्व) शामिल हैं।

20 बागी सासंदों ने की सीक्रेट मीटिंग

वहीं टीएमसी के 20 बागी सासंदों ने पहले दिल्ली में सीक्रेट मीटिंग की थी। इस मीटिंग में राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले शुखेंदु शेखर रॉय भी मौजूद थे। इनमें प्रसून बनर्जी, शताब्दी रॉय और जगदीश बसुनिया समेत कई नेता शामिल हैं। टीएमसी सांसदों की योजना है कि वे या तो स्पीकर के दिल्ली लौटने पर सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा पत्र सौंपेंगे या 20 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ स्पीकर से मिलेंगे।

राज्यसभा सांसद सुखेंदु ने दिया इस्तीफा

इससे पहले टीएमसी को एक और इस्तीफे का सामना करना पड़ा। पार्टी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने आज राज्यसभा के सभापति से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी। सुखेंदु ने ये इस्तीफा उस समय सौंपा, जब ममता बनर्जी दिल्ली विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की अहम बैठक का हिस्सा लेने दिल्ली में हैं।

बंगाल में लोकसभा और राज्यसभा सीटों का गणित

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 और राज्यसभा की कुल 17 सीटें हैं। लोकसभा की 42 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस के पास 29 सीटें है। जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी के खातें में 12 सीटें है। 1 सीट कांग्रेस के पास है। वहीं ज्यसभा की कुल 17 सीटों में से 13 सीटें टीएमसी के पास हैं। जबकि 3 बीजेपी के खाते में हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m