India Embassy Advisory On Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध एक बार फिर से भड़क गया है। लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। ईरान के हमले पर ईजराइल के करारा पलटवार करते हुए राजधानी तेहरान समेत 4 शहरों पर मिसाइलों की बौछार कर दी। इजरायल के हमले में ईरान के कई सैन्य अड्डे तबाह हो गए। ईरान और इजराइल के बीच दोबारा युद्ध शुरू होने पर भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एजवाइजरी जारी की है। भारत ने कहा कि हमारे आदेश का इंतजार मत करें। तुरंत ईरान से निकलें।
ईरान की राजधानी तेरहान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एजवाइजरी जारी करते हुए कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, एम्बेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले दी गई सलाह दोहराई है कि वे ईरान की यात्रा न करें। एडवाइजरी में कहा गया है कि इस समय ईरान में रह रहे सभी भारतीय जो भी साधन मौजूद हों, उनका इस्तेमाल करके तुरंत देश से बाहर निकल जाएं.

बता दें कि ईरान ने रविवार की देर रात इजरायल पर हमले कर दिए थे। इसके जवाब में इजरायल ने भी ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया है। इजरायल ने वॉरशिप्स और बैलेस्टिक मिसाइलों से तेहरान, इस्फहान, तबरीज समेत कई इलाकों में अटैक किया। मलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। जबकि इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है। वहीं ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, सोमवार तड़के इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा हवाई हमला किया। राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कुछ दूसरे हिस्सों में मिसाइलें बरसाईं। लेबनान की राजधानी बेरूत से भी धमाकों की आवाजें सुनाई दी।
इजराइल ने ट्रंप के आदेश के दरकिनार कर किया हमला
इजराइल का ईरान पर हमला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन लगाया था। ट्रंप ने नेतन्याहू को सीधे चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के हमले का जवाब नहीं दिया जाए। इससे शांति वार्ता प्रभावित हो सकता है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी।
बघाई ने अमेरिका को बताया जिम्मेदार
अब ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने मौजूदा सीजफायर के उल्लंघनों के लिए अमेरिका सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया है। बघाई के मुताबिक, इजरायल की हरकतों को अमेरिकी नीतियों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने दावा किया कि इजरायल जो कुछ भी कर रहा है, उसके पीछे अमेरिका की नीतियां काम कर रही हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

