कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की वजह से देश में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है. उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीतिक विरोधियों को उन्हे घेरने का मौका मिल गया. दक्षिणपंथी उम्मीदवार के समर्थन में लिखे गए एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ‘Heil Hitler’ लिख दिया. विपक्षी दलों ने पेट्रो पर चुनावी अभियान के दौरान नाज़ी प्रतीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो एक सोशल मीडिया पोस्ट में ‘Heil Hitler’ लिखकर भारी अंतरराष्ट्रीय विवाद में घिर गए हैं. इस पोस्ट ने राजनयिक तूफान खड़ा कर दिया है.
राष्ट्रपति पेट्रो ने अखबार के उस लेख को शेयर किया था, जिसमें देश में अधिक “व्यवस्था, अधिकार और आर्थिक स्वतंत्रता” की मांग की गई थी. कोलंबिया में 21 जून को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होना है. ऐसे में चुनावी माहौल बीच यह विवाद बहस का प्रमुख मुद्दा बन गया है.
विवाद उत्पन्न होने का मुख्य वजह यह है कि एक न्यूज पेपर के लेख में दक्षिणपंथी उम्मीदवार अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला का समर्थन किया गया था. लेख में डे ला एस्प्रिएला को देश में व्यवस्था बहाल करने और पेट्रो की नीतियों को पलटने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया गया था.
इसपर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने केवल दो शब्द लिखे- Heil Hitler. जिसके बाद से तो सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब कोलंबिया का चुनावी मुकाबला निर्णायक चरण में पहुंच चुका है. इस विवाद के बाद पेट्रो और इजरायल के बीच लंबे समय से चल रहे मतभेद भी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने भी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की इन टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

