महाराष्ट्र के नागपुर से काफी हैरतअंगैज मामला सामने आया है. नागपुर में मां भवानी देवी मंदिर से सोने के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है. भगवती मंदिर में देवी की मूर्ति से मंगलसूत्र चोरी हो गयी है. धंतोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशवंत स्टेडियम के पास स्थित माँ भवानी का मंदिर है. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब दोनों आरोपियों से पुलिस ने गहराई से पूछताछ की तो सबके होश ही उड़ गए.

चोरों ने पहचान छिपाने की नाकाम कोशिश तो बहुत की लेकिन इसमे उन्हें सफलता नहीं मिली. हैरानी की बात यह है कि आरोपी पहले भक्त बनकर मंदिर में घुसा.

महाराष्ट्र के नागपुर में मां भवानी देवी मंदिर से सोने के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है. मूर्ति से मंगलसूत्र गायब होने का पता चलने पर मंदिर प्रबंधन ने CCTV फुटेज की जांच की. फुटेज के आधार पर धनतोली पुलिस ने जांच शुरू की. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नागपुर में हिंदू दिखने के लिए उतारे जूते, मंदिर में जोड़े हाथ और उड़ा ले गए  माता का मंगलसूत्र | Nagpur Temple Theft Captured on CCTV, Two Accused  Arrested by Police

पुलिस को जांच में यह जानकारी मिली कि खुद को हिंदू बताने वाले आरोपी असल में हिंदू ना होकर मुस्लिम है. मुख्य आरोपी, 24 वर्षीय इरफान हामिद शेख और उसके कथित साथी, 22 वर्षीय सोहेल लाला शेख के रूप में उन दोनों की पहचान हुई है.

आरोपी ने खुद को हिंदू दिखाने के लिए मां भवानी देवी मंदिर में बिल्कुल एक आम हिन्दू की ही तरह जूते उतारकर मंदिर में घुसे. पहले एक साधारण श्रद्धालु बनकर मंदिर में दाखिल हुआ. उसने देवी की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े, प्रार्थना की और यहां तक कि माफी मांगने के अंदाज में सिर भी झुकाया. जिससे सबको लगे कि चोर हिंदू थे.

सारी घटनाएं CCTV में कैद हो गयी थी, जिसके आधार पर पुलिस को आगे की कारवाई में सहूलियत मिलती गयी. आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने और भी कई चोरियां की है. घटना 1 जून को हुई थी. चोरों के पास से करीब 50 हजार रुपये भी जब्त किए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m