कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। SC-ST विशेष अदालत ने भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को आधिकारिक तौर पर फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए केस रिकॉर्ड को विशेष सुरक्षा में रखने के निर्देश दिए हैं। दिनेश लोधी पर ग्वालियर के पुरानी छावनी में SC ST का मामला दर्ज हुआ था।इसके अलावा पिछोर में थार गाड़ी से एक व्यक्ति को कुचलने की कोशिश के मामले में भी दिनेश चर्चाओ में आया था।

आरोपी के खिलाफ अदम तामील वारंट

दरअसल ग्वालियर की एससी-एसटी विशेष अदालत के न्यायाधीश ने पुरानी छावनी थाने में दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। कोर्ट में पुरानी छावनी थाना के प्रधान आरक्षक संजय द्विवेदी ने आरोपी के खिलाफ अदम तामील वारंट और तस्दीक पंचनामा पेश किया। पुलिस के बयान और रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद अदालत ने दिनेश लोधी को फरार घोषित कर स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की मिसाल: करोड़ों का चढ़ावा, वीडियोग्राफी में गिनती और

लाल स्याही से लिखा जाए “अभियुक्त फरार है”

दिनेश के खिलाफ साल 2023 में जलालपुर निवासी द्वारा एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा है कि केस की मुख्य फाइल पर लाल स्याही से यह लिखा जाए कि “अभियुक्त फरार है”, ताकि रिकॉर्ड सुरक्षित रहे। साथ ही केस फाइल को रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।फिलहाल दिनेश लोधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब पुलिस पर अदालत के स्थायी गिरफ्तारी वारंट का पालन कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की जिम्मेदारी होगी।

एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी: CM के निर्देश के बाद PHQ ने बनाई दो कमेटियां, DGP ने

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m