शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने तत्काल प्रभाव से दो विशेष कमेटियों का गठन कर दिया है। यह कमेटियां सब-इंस्पेक्टर (SI) से इंस्पेक्टर और प्रधान आरक्षक (Head Constable) से एएसआई (ASI) के पदों पर प्रमोशन को लेकर काम करेंगी। कमेटियों और उनके सदस्यों के गठन के बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रधान आरक्षक से ASI प्रमोशन के लिए

प्रधान आरक्षक से एएसआई (ASI) के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए पहली कमेटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष: हरिनारायण चारी मिश्र (पुलिस कमिश्नर, भोपाल) सदस्य: डीआईजी (DIG) किरण लता केरकट्टा और रिचा चौबे। अन्य शामिल अधिकारी: इस कमेटी में आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) के साथ-साथ एआईजी (AIG) प्रशासन को भी शामिल किया गया है।

Read More: राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की मिसाल: करोड़ों का चढ़ावा, वीडियोग्राफी में गिनती

SI से इंस्पेक्टर (कार्यवाहक प्रभार) छानबीन समिति

सब-इंस्पेक्टर (SI) से इंस्पेक्टर पद का कार्यवाहक प्रभार (Acting Charge) सौंपने के लिए एक विशेष छानबीन समिति का गठन किया गया है। अध्यक्ष: एडीजी (ADG) केपी वेंकटेश्वर राव, सदस्य: डीआईजी (DIG) सुनील पांडे, डीआईजी डी कल्याण चक्रवर्ती और एआईजी (AIG) अमित सक्सेना।

उच्च पदों का प्रभार मिल सकेगा

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग और पुलिस महकमे में लंबे समय से लंबित पड़े प्रमोशन की प्रक्रियाओं में तेजी आई है। इन कमेटियों के गठन से योग्य पुलिसकर्मियों को समय पर उच्च पदों का प्रभार मिल सकेगा, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था और मजबूत होगी।

Read More: मध्यप्रदेश

NGT का बड़ा एक्शन: बड़े तालाब पर अतिक्रमण न हटाने पर निगम पर ठोका जुर्माना, कार्यशैली पर जताई नाराजगी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m