प्रतीक पटनायक, धमतरी। धमतरी के स्कूलों में इन दिनों एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है, जहां शिक्षकों के साथ-साथ स्व-सहायता समूह की दीदियां बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देते हुए दिखाईं दे रहीं हैं.

यह भी पढ़ें: CG Morning News : CM साय जाएंगे बालोद… MLA डोमनलाल का आज होगा अंतिम संस्कार… स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती परीक्षा आज से… पढ़ें और भी खबरें

दरअसल, परीक्षाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जहां स्व-सहायता समूह की दीदियां स्कूली बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान जैसे गणित में जोड़-घटाना और हिंदी, अंग्रेजी के अक्षरों के ज्ञान के साथ-साथ अन्य विषयों के बुनियादी बिंदुओं से अवगत करा रही हैं.

जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने बताया कि बिहान की दीदीयों को केवल स्व-सहायता समूह तक सीमित न रखकर ये नवाचार किया जा रहा है, जिसके पीछे मंशा यह है कि स्कूलों में शिक्षक विषयों का मुख्य ज्ञान देते हैं, लेकिन नन्हे-मुन्हे जिन्हें शब्दों को पढ़ने और गणित की आधारभूत गणना करने में कठिनाइयां होती हैं, उनके लिए स्कूल के कक्षाओं के बाद कुछ समय निकाला गया है, जिसमें बिहान की दीदियां उन्हें मूलभूत और व्यावहारिक ज्ञान देती हैं, जिससे बच्चे पढ़ना सीख रहे हैं.

वहीं दैनिक विषयों में उनका स्तर भी सुधर रहा है, जिससे परीक्षा परिणामों में भी सुधार आएगा, बिहान की दीदियां जहां आज कई स्वरोजगार और कार्य कर रहीं हैं. ऐसे में उनका स्वत: ही इस पहल के लिए आगे आना वाकई में प्रेरणादायक है, और प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय की ये बात भी सच हो रही है कि अब महिलाएं स्वाबलंबी होने के साथ साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m