कुंदन कुमार/ पटना। बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार गठित इस नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को राज्य में पार्टी की पैठ को और अधिक विस्तार देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्षों की कमान
प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ और फायर ब्रांड नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। पूर्व विधायक हरिभूषण सिंह बचौल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने आक्रामक तेवर अख्तियार करने के संकेत दिए हैं। उनके साथ ही राजेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शिला कुशवाहा और बलराम मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री और मंत्री टीम का स्वरूप
संगठन संचालन के लिए महामंत्री पद पर सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रिति शेखर, नितिन अभिषेक और राजेश झा (राजू झा) को नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रदेश मंत्री के रूप में सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेन्द्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार मुन्ना, मुकेश शर्मा और दिवाकर सिंह को शामिल किया गया है। आर्थिक मोर्चे पर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को कोषाध्यक्ष, जबकि राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अजय कुमार को मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है।
मोर्चों की नई जिम्मेदारी
बीजेपी के विभिन्न मोर्चों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जो पार्टी के जनाधार को जमीन तक ले जाएंगे:
- युवा मोर्चा: जितेंद्र सिंह
- महिला मोर्चा: निशा सिंह
- किसान मोर्चा: रामसुमिरन सिंह
- ओबीसी मोर्चा: प्रमोद चंद्रवंशी
- अनुसूचित जाति मोर्चा: सुजीत पासवान
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा: निरंजन पंजीयार थारू
- अल्पसंख्यक मोर्चा: मो. महबुल हक
यह पुनर्गठन बिहार बीजेपी की नई कार्यशैली और चुनावी तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। नई टीम के साथ पार्टी अब राज्य में अपने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के मिशन में जुट गई है।

