कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने आज गुरुवार (6 अगस्त) को विधान परिषद के नए सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने कक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह के दौरान उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान आरएलएम अध्यक्ष व उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा और उच्च सदन के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित नेताओं ने दीपक प्रकाश को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
सीएम सम्राट और शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
एमएलसी पद की शपथ लेने के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी, सीएम सम्राट चौधरी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि आप एक नई ऊर्जा के साथ हम काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि, गठबंधन में सब कुछ टाइप होता है और समय के अनुसार ही सब काम होता है। गठबंधन के लोगों ने जो तय किया था, उसी के अनुसार मुझे विधान परिषद का सदस्य बनाया गया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे उच्च सदन के गरिमापूर्ण मंच के माध्यम से बिहार के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।
राज्यपाल ने कल किया था मनोनीत
बता दें कि कल बुधवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दीपक प्रकाश को भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट से विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया था। गौरतलब है कि दीपक प्रकाश इससे पहले बिना किसी सदन का सदस्य बने सम्राट कैबिनेट में आरएलएम कोटे से मंत्री बने हुए थे , जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही थी। इस बीच फैसले से पहले ही दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य बना दिया गया है। इसके साथ ही उनका मंत्री पद भी अब सुरक्षित हो गया।
ये भी पढ़ें- राजद में सियासी भूचाल! तेजस्वी ने भंग की बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां, बड़े बदलाव की तैयारी


