कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
PM मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड आज
पीएम मोदी आज रविवार (26 अप्रैल) को ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड करेंगे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी इस बार महिला आरक्षण पर अपनी राय सामने रखेंगे। गौरतलब है कि बीते 17 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में गिर गया था। पीएम मोदी के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुननके लिए बीजेपी कार्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता एक साथ जुटेंगे। इस दौरान पीएम के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना जाएगा।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया सामने रख सकते हैं।
जदयू जिलाध्यक्षों की बैठक आज
जदयू कार्यालय में आज रविवार (26 अप्रैल) को दोपहर 2 बजे पार्टी के जिलाध्यक्षों की अहम बैठक बुलाई गई है। निशांत कुमार सभी जिलों के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे पार्टी की रणनीति और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करेंगे। साथ ही हर जिले में सगंठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक में निशांत के अलावा कई और बड़े नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। बैठक में निशांत कुमार के आगामी बिहार यात्रो को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- रील के चक्कर में फंसी महिला SI, पहले भी मिली थी चेतावनी, विभाग ने थमाया नोटिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

