कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज
सीएम सम्राट चौधरी ने आज बुधवार (29 अप्रैल) को अपने कैबिनेट की दूसरी और अहम बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक शाम 5 बजे होगी। इस बैठक में सीएम सम्राट चौधरी के अवाला दोनों डिप्टी सीएम और प्रमुख विभाग से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में सम्राट चौधरी कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज बुधवार (29 अप्रैल) दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया सामने रख सकते हैं।
जदयू कार्यालय में बैठक का आयोजन
जदयू कार्यालय में आज बुधवार (29 अप्रैल) को दोपहर 3 बजे पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में निशांत कुमार प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता और कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति, भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही बैठक में निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
पटना में सीपीएम की दो दिवसीय मंथन बैठक
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम की ओर से पटना में दो दिवसीय राज्य कमिटी बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक 29 और 30 अप्रैल 2026 को होना है। बैठक को पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड अशोक धावले और राज्य सचिव ललन चौधरी संबोधित करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों, राजनीतिक रणनीति और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक पार्टी के राज्य कार्यालय, जमाल रोड, पटना में संपन्न होगी।
इसी क्रम में 29 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। यह प्रेस वार्ता शाम 4 बजे राज्य कार्यालय में होगी, जिसमें कॉमरेड अशोक धावले मीडिया को संबोधित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक से जुड़े अहम बिंदुओं और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- लापरवाही के आरोप में आदापुर के दरोगा निलंबित, एसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

