कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के राष्ट्रीय चेयरमैन, पूर्व सांसद डॉ. उदित राज आज पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह प्रेस वार्ता दोपहर 3:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित की जाएगी। इस दौरान वे कई राष्ट्रीय और संगठनात्मक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

25वां स्थापना दिवस

आज बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के बापू सभागार में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 01:00 बजे से होगा।

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय दोपहर 01:00 बजे से पार्टी कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक और सेवा कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने को कहा गया है।