कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
बिहार कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्षों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन आज, 28 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे सदाकत आश्रम, पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम द्वारा किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।
मन की बात का कार्यक्रम
आज, 28 जून 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया जाएगा।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आज, 28 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक मुद्दों, जनहित से जुड़ी समस्याओं और पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर अपनी बात रखेंगे।

